बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के मनौढी निवासी हसीना खातून ने गांव निवासी पिता, पुत्र पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि खेत में बकरी चले जाने की बात को लेकर मो. सलीम और उसके पुत्र अकलीन ने मिलकर उसे गाली दी, मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।