नगर पुलिस ने 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार

बस्ती। नगर पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 12 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना किया।नगर बाजार निवासी संतराम, राम विलास, पूरनवासी, संजय तिवारी, अवधेश, परशुराम, शिवरतन निवासी सिसवारी रघुवीर सिंह, आज्ञा राम निवासी सोंधिया , राम भजन निवासी मटेरा , रामतीरथ निवासी रमवापुर पाठक, विनोद, प्रमोद निवासी कूढापट्टी के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के लिए रवाना किया।