कुशीनगर, जिले की साइबर सेल पुलिस टीम ने साइबर फ्राड के पीडितों का चार लाख तेरह हजार छः सौ उनहत्तर रुपये वापस कराकर उनके खातों में जमा कराया।
पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में साइबर फ्राड से पीडित आम जन मानस के प्रार्थना पत्रो के निस्तारण अभियान के क्रम में साइबर थाना कुशीनगर द्वारा 08 पीडितों का कुल रु0 4,13,669 (चार लाख तेरह हजार छः सौ उनहत्तर रुपये) त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितो के खाते में वापस कराया।
पुलिस टीम ने बताया कि उपरोक्त पीडितों को साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक लिंक को क्लिक करने पर आवेदकों के साथ फ्रॉड होना, पर्सनल डाटा हैक करके ऑनलाइन फ्रॉड आदि शामिल हैं। जिसमें राधेश्याम शर्मा पुत्र नुक्कीनाथ शर्मा सा0 महुई पोस्ट असना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर से कुल फ्रॉड रु01,98,000/-, प्रेम नरायण दूबे सा0 वार्ड नं0 16 सरोजनी नगर मोतीपाकड़ थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर से कुल फ्रॉड रु0 42,500/-, नेहा पत्नी सोनेलाल सा0 दिउरिया मनिया छपरा टोला सेमरहना थाना रामकोला जनपद कुशीनगर से कुल फ्रॉड रु0 9,691/-, हर्ष प्रताप सिंह पुत्र अरविन्द सिहं सा0 मोथन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर से कुल फ्रॉड रु0 63,123/-, दीपक कुमार यादव पुत्र जयराम यादव सा0 अभियानकपूर वार्ड नं0 10 वाल्मिकी नगर थाना कसया जनपद कुशीनगर से कुल फ्रॉड रु0 20,355/-
6-रमेश सिंह पुत्र स्व0 वृन्दा सिंह सा0 बंदीछापर थाना रविन्द्रनगर जनपद कुशीनगर सके कुल फ्रॉड रु0 50,000/-, नूर आलम सा0 नोनियापट्टी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर के कुल फ्रॉड रु0 20,000/-, मिथिलेश मिश्रा पुत्र महेन्द्र मिश्रा सा0 सिसवा मठिया पोस्ट परसौनी थाना रविन्द्रनगर जनपद कुशीनगर से फ्रॉड रु0 10,000/- वापस कराया गया है। पैसा बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइबर थाना, निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा साइबर थाना, उ0नि0 श्रीप्रकाश राय साइबर थाना, हे0का0 विजय कुमार चौधरी, का0 अखिलेश कुमार गुप्ता, का0 प्रशान्त कुमार मिश्रा, का0 अमित कुमार गुप्ता, म0का0 सुनीता यादव, म0का0 नेहा यादव आदि शामिल रहे।