उत्तर प्रदेश में नौ पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ ट्रांसफर 

लखनऊ। नौ पुलिस उपाधीक्षकों का शुक्रवार को स्थानांतरण कर दिया गया। अनिल कुमार तृतीय को अलीगढ़ से गाजीपुर, संजीव कुमार को शामली से बदायूं, श्रीयश त्रिपाठी को हमीरपुर से अयोध्या, प्रभात कुमार त्रिपाठी को अलीगढ़ से एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ, कुंवर प्रभात सिंह को बस्ती से वाराणसी स्थानांतरित किया गया है। वहीं, संतोष कुमार सिंह को मैनपुरी से बस्ती, सत्य प्रकाश शर्मा को आगरा से मैनपुरी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी को बरेली से बस्ती और श्यामजीत प्रमिला सिंह को वाराणसी से प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के इन अधिकारियों की तैनाती के आदेश डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं।

अलीगढ़ के नगर आयुक्त का तबादला

शासन ने अमित आसेरी को अलीगढ़ के नगर आयुक्त के पद से हटा दिया है। वर्ष 2016 बैच के आइएएस अधिकारी अमित को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।