बस्ती 02 अगस्त , जिला मुख्यालय पर
स्थित भगवान शंकर के मन्दिर भदेश्वरनाथ में गुरूवार की मध्यरात्रि से
शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
है।
आपको बताते चले कि गुरूवार की मध्यरात्रि से तेरस में भगवान भोलेनाथ के मन्दिर
भदेश्वरनाथ में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद से जलाभिषेक शुरू हो गया
था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक
किया है जलाभिषेक का कार्यक्रम निरन्तर चल रहा है कावंड़ियों का जत्था
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से वापस आ रहा है बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय
राज्यमार्गो पर श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है जो श्रद्धालु जलाभिषेक कर
लिये है वे अपने घर जा रहे है, सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है,
स्वास्थ्य टीमें लगातार जगह-जगह कैम्प कर रही है। जलाभिषेक का कार्यक्रम
निरन्तर चलता रहेगा और मन्दिर परिसर में मेले का भी आयोजन पूरे सावन माह
तक रहेगा।