बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के घोलापुर निवासी पांच लोगों पर मुकदमा उठाने की बात को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने, बहू के पेट में लात मारकर उसका गर्भपात करा देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
घोलापुर निवासी फूलमती पत्नी दद्दन मौर्या का आरोप है कि गांव निवासी टोटू से उसका विवाद चल रहा है। दर्ज मुकदमा उठाने की बात को लेकर टोटू, प्रदीप, दिलीप, अभिषेक , बहाऊ उसके घर में घुस आए। मुकदमा उठाने की बात को लेकर गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसकी गर्भवती बहू के पेट पर लात से प्रहार किया जिससे उसका गर्भपात हो गया। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।