बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन निवासी अपूर्व आर्या साइबर क्राइम के शिकार हो गए।शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा का लालच देकर साइबर ठग ने उनसे अलग- अलग बैंक खातों में 22 लाख 97 हजार 918 रूपए जमा करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना में तहरीर दी।
दी गई तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल नम्बर के वाट्सएप् पर एक व्यक्ति द्वारा मैसेज किया गया। मैसेज में उसे शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा देने का लालच दिया गया। अधिक मुनाफा मिलने की लालच में वह उसके झांसे में आ गया। इसके बाद वाट्सएप् करने वाले जालसाज ने 16 अप्रैल से 24 मई के बीच अलग- अलग बैंक खातों में लगभग 2297918 रूपए जमा करवा लिया। जब उसे अपने साथ हुई जालसाजी और ठगी का पता चला तो उसके होश उड़़ गए। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना पर तहरीर देते हुए अपने साथ हुई जालसाजी की जानकारी दी। मामले में तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस अज्ञात जालसाज के खिलाफ धो,ााधड़ी और आईअी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।