बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के पेलनी अपने मायके में रह रही 24 वर्षीय सविता यादव ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि ससुराल में उसका जीवन पूरी तरह असुरक्षित होने के कारण वह अपने मायके में पिता लालजी यादव के पास रह रही है।
सोनहा पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के बनगडौरी निवासी रामधारी के साथ हुई है। विदाई के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे, गाली देने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने लगे। ससुराल वालों की प्रताड़ना, मारपीट, धमकी के चलते उसका जीवन ससुराल में असुरक्षित होने के कारण वह अपने मायके में रह रही है। तहरीर के आधार पर सोनहा पुलिस उसके पति रामधारी, ससुर कामता प्रसाद, जेठ सुबाष, देवर .कृष्णा, जेठानी एवं सास के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।