बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग निवासी राममूर्ति दुबे ने गांव निवासी तीन सगे भाइयों पर जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका गांव के ही अभिषेख तिवारी आदि से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर अभिषेख तिवारी, उसके दो अन्य भाई आकाश तिवारी, रितेश तिवारी ने मिलकर भानपुर बाबू मेन बाजार में उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी।
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।