काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 117 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनायी गई

———————————————-

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की साप्ताहिक 117 वीं गोष्ठी जो ” आज कजरी महोत्सव के रूप में ” रविवार को श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में मनाया गया ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता जाने माने कासिका के गीतकार आदरणीय दीपक दबंग , मुख्य अतिथि नरोत्तम शिल्पी और विशिष्ट अतिथि श्री शैलेन्द्र अमबष्ट , संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना जयप्रकाश मिश्र धानापुरी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

उपस्थित कवियों और शायरों में भुलक्कड़ बनारसी, श्री जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, नरोत्तम शिल्पी, गोपाल केशरी, शैलेन्द्र अमबष्ट,मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, विमल बिहारी, गणेश सिंह प्रहरी,रामनारायण पाण्डेय, आशिक बनारसी, सुनील सेठ, मुनींद्र श्रीवास्तव फुर्तीला, खलील राही, डा.जगदीश नारायण गुप्ता, अब्दुल मजीद, आनन्द कृष्ण श्रीवास्तव मासूम, संजय विश्वकर्मा, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, आशिक बनारसी, कविकुल के संस्थापक महासचिव प्रवीण कुमार पाण्डेय, मोकम बनारसी, दीपक शर्मा, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

अंत में संस्था के साहित्य सचिव जयप्रकाश मिश्र धानापुरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *