बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने, प्रेगनेंट होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराने और शादी की बात करने पर मारने पीटने का मामला सामने आया है।
कलवारी पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा निवासी प्रिंस सिंह ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, उससे शादी करने की बात की। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए, इस बीच जब वह प्रेनेंट हो गई तो उसने धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी की बात की तो किसी न किसी बहाने उसे टालता रहा। शादी की बात करने और दबाव बनाने पर आरोपी, उसके भाई और परिवार वालों ने उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।