बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा में बिना शमन शुल्क एवं निर्धारण राशि जमा कराये विद्युत सप्लाई जुड़वाने के बारे में पूछताछ करने पर एसडीओ विद्युत पर हमला करने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
उपखण्ड अधिकारी कलवारी प्रेम शंकर शर्मा ने कलवारी थाना पर दी गई तहरीर में कहा है कि जांच के दौरान बिना शमन शुल्क एवं निर्धारण राशि जमा कराये बगैर सप्लाई जुडा होना पाए जाने पर जब उनके द्वारा चकदहा निवासी श्याम नरायण से पूछताछ की गई तो वह आक्रोशित हो गया, लाठी डंडा लेकर उन पर हमला कर दिया, गाली और जान से मारने की धमकी दी, सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न किया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।