चार दिन पूर्व सूरत से घर लौटे युवक का फंदे से लटकता मिला शव

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के मईपुर गांव निवासी 44 वर्षीय प्रभुदीन पुत्र धर्मराज का टीन शेड के मकान में े फंदे से लटकता शव मिला। 2 दिन तक घर में फंदे से उसकी लाश लटकती रही। घर के अंदर से दुर्गंध उठने पर पिता ने ग्राम प्रधान रामबृक्ष को सूचना दिया। प्रधान द्वारा इसकी जानकारी कलवारी पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, आसपास के लोगों से पूछताछ किया, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया।

मईपुर निवासी प्रभुदीन सोमवार को सूरत से रोजी रोटी कमाकर घर लौटा था। पारिवारिक कलह के कारण पति के घर पहुंचते ही पत्नी अपने बच्चों संग मायके चली गई थी। वह टीनशेड के मकान में अकेले रहता था। उसके माता, पिता अलग दूसरे मकान में रहते थे। बुधवार रात से ही प्रभुदीन के घर का दरवाजा नही खुला था, घर के अंदर पंखा चल रहा था। मोबाइल पर किसी का फोन आता तो घंटी बजती। घर के अंदर से उठ रहे दुर्गंध के कारण पिता को शक हुआ तो ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह हमराहियों के साथ पहुंचे, दरवाजा तोडवा़कर देखा तो प्रभुदीन टीनशेड के पाइप में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया, पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *