बहराइच 18 जुलाई इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा बहराइच द्वारा वषाॆ में किये गये सामाजिक सराहनीय कार्यों के लिए जनपद चेयरमैन श्री सर जीत सिंह को महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल के करकमलों द्वारा राजभवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ” उत्कृष्ट सेवा सम्मान ” से सम्मानित किया गया| इसको लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों एवं अन्य सामाजिक संगठनों में हर्ष व्याप्त है | श्री सरजीत सिंह को जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों आर०सी०चौधरी, आर०पंडित मशरिक़ी,पुत्ती लाल बाजपेयी, प्रताप नारायण पाठक, अबरार अहमद, ब्रृजेश सिंह, नीरज वर्मा, अजमत अली, सन्तोष सिंह, मन्दीप सिंह, पी०एन०सिंह, इं०सलाहुददीन, फहीम किदवई आदि ने बधाई दी है | 85 वर्षीय श्री सरजीत सिंह न केवल रेड क्रॉस सोसाइटी में ही अपना योगदान दे रहे हैं बल्कि उनका सक्रिय योगदान कर्मचारी संगठनों, सेवानिवृत कर्मचारियों, खेल जगत,शिक्षण संस्थाओं, पुलिस परामर्श केंद्र आदि में सदैव रहता है |