अनुराग लक्ष्य, 23 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता। लोकसाभा चुनाव 2024 तो संपन्न हो गया लेकिन उसकी हार जीत पर अभी भी चर्चा परिचर्चा का क्रम जारी है। अभी पुणे के बीजेपी अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के परदेश परभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह परभारी अश्विनी समेत अन्य नेताओं ने भी शिरकत की। इस दौरान महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बावन कुले ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी पार्टी ने हालिया संपन्न हुए चुनाव प्रदेश के कुछ ही सीटों पर हारी है, लेकिन इस हार के बावजूद उनकी पार्टी को जनता का समर्थन अभी भी प्राप्त है।
उन्होंने आगे कहा कि इस हार के बावजूद उनका मतदाता आधार अब भी मजबूत बना हुआ है। इसे लेकर कोई चिंता की आवश्यकता नहीं है। इस अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होने वाले थे लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से नहीं पहुंच सके।