बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे कोतवाली थाना क्षेत्र में ब्रेड की फैक्ट्री में काम करने वाली एक किशोरी का अगवा हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
आपको बताते चलें कि पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी एक ब्रेड फैक्ट्री में पार्ट टाइम काम करती थी 13 जुलाई की सुबह वह नाम लिखवाने के लिए घर से निकली लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटी तहरीर में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला एक व्यक्ति शादी की नीयत से उनकी बेटी को भगा ले गया है ।जब इस संबंध में पश्चिम बंगाल में लड़की के बारे में पता करने का प्रयास किया गया तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। परिवार लड़की के अगवा होने से अत्यंत परेशान है।