अनुराग लक्ष्य, 21 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
क्या दौर आ गया है साहब, अब ट्रेनों में यात्रियों के साथ अब चादर कंबल और तौलिया तक की भी खैर नहीं। चोर अब यात्रियों के साथ चादर कंबल और तौलिया जैसी छोटी चीज़ों पर भी अपने हाथ साफ करने लगे हैं। इसका जिम्मेदार रेलवे प्रशासन खुद यात्रियों के ही ठहरा रहा हैं।
संज्ञान में आया है कि यात्रा पूरी होने के बाद यात्री ट्रेनों में दिए जाने वाले एसी कोच के यात्रियों को चादर कंबल और तौलिया नैपकिन यात्री अपने साथ लिए जा रहे हैं।
अब ऐसी घटनाओं के संज्ञान में आते ही पश्चिम रेलवे ने सजगता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति जैसी पिरीमियम ट्रेनों के अलावा मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोच में जागरूकता अभियान चलाएगी , जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यात्रियों को जागरूक बनाने लिए डिजिटल कैमरा का भी इस्तेमाल कर सकतीं है। इसी के साथ जागरूकता अभियान में यात्रियों को रेलवे परशाशन यह बताएगी कि ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं का गलत उपयोग न करें। जिससे रेलवे यात्रियों को भविष्य में और भी अच्छी सुविधा यात्रियों को पर्दान कर सके।