मोहित हत्याकांड को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तीनों विधायको से पुलिस अधीक्षक ने की वार्ता धरना हुआ समाप्त
आपको बताते चले मोहित हत्याकांड को लेकर बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी और कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी आमरण अनशन पर बैठे थे आज पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने धरना स्थल पर पहुंचकर तीनों विधायको और मोहित के परिजनों से मुलाकात की तथा सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया तथा साथ ही साथ यह भी कहा कि मोहित की लाश जल्द से जल्द बरामद कर ली जाएगी