कैंसर पीड़ित और प्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित मरीज को क्लब ने रक्तदान कर भविष्य में हर संभव मदद का दिया भरोसा

 

आपका एक यूनिट ब्लैड किसी परिवार को तबाह होने से बचा लेता है- एल के पाण्डेय

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल द्वारा सेवा ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर पर स्वैच्छिक रक्तदान उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें रो मनीष कुमार सिंह, रो उत्कर्ष रो हिमांशु, हरेंद्र कुमार मिश्रा, विष्णु देव पांडे, धनंजय सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, पवन, अनिल कुमार के द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तकोष अधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, रो एल के पांडे द्वारा रक्तदान के संबंध में फैली भ्रांतियां को दूर करते हुए जागरूक किया गया। जागरूक करते हुए यह कहा गया कि आपके रक्तदान से औरों का जीवन बचता है। गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में ग्रसित, कैंसर के मरीज, प्लास्टिक एनीमिया के मरीजों के काम आता है दुनिया मे रक्त दान से बड़ा कोई दान नही है।
आज हीरालाल कुशवाहा कैंसर मरीज, लालमनि जिन्हें प्लास्टिक एनीमिया हुआ है जिनको आज क्लब के द्वारा ब्लैड और प्लेटनेट उपलब्ध कराया गया और भविष्य में भी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष वामिक मिराज, रो मुनीरउद्दीन अहमद, आशीष वाधवानी, हिमांशु, राजकुमार पाण्डेय, मनीष कुमार सिंह, उत्कर्ष, साधना शर्मा, राजेश सिंह, सलमा खातून, रामायण सर, चंद्रभान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक सचिव रो एल के पाण्डेय , रो मनीष कुमार सिंह द्वारा आये हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *