कानपुर। उप चुनाव में समाजवादी पार्टी अपना पीडीए सीसामऊ विधानसभा सीट पर दांव खेलने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल इस महीने के अंतिम सप्ताह में सीसामऊ क्षेत्र में प्रस्तावित पीडीए सम्मेलन में शामिल होंगे।
सपा कार्यकारिणी की बैठक में महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि कार्यकर्ता पिछडा, दलित और अल्पसंख्यक एकजुटता को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करें। महानगर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, फ्रंटल अध्यक्ष और सेक्टर इंचार्जों की बैठक शनिवार की शाम पार्टी के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में शुरू हुई।
137 बूथ पर किया गया युवा टीम का गठन
नेताओं ने बताया कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के 15 वार्डों में पीडीए टीम के अध्यक्ष का मनोनयन और 137 बूथ पर युवा टीम का गठन किया गया है। अब सीसामऊ सीट पर होने वाले चुनाव में पीडीए एकजुटता दिखानी होगी। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।