सात्विक आहार की प्रेरणा देता है यज्ञ – ओम प्रकाश आर्य

बस्ती – आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग के अवसर पर योग गुरु स्वामी विश्वंग जी वानप्रस्थ साधक आश्रम रोजड़ गुजरात के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आयुष्काम मंत्रों द्वारा आहुतियां देकर आर्य समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, निरोगी और दीर्घजीवन की प्रार्थना की। बताते चलें कि योग गुरु स्वामी विश्वंग योगऋषि स्वामी रामदेव के सहपाठी हैं और बस्ती भी आ चुके हैं। इस समय स्विटजरलैंड में योगदर्शन पढ़ाने और योग का प्रशिक्षण देने के लिए प्रवास पर हैं। हर्निया की ज्यादा समस्या होने पर उन्हें आई सी यू में भर्ती करवाया गया था हलांकि अब उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। इस अवसर पर सात्विक आहार के बारे में बताते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि यज्ञ हमें शुद्ध आहार लेने की प्रेरणा देता है। यज्ञ में हम उत्तम जड़ी बूटियां, मेवे और सात्विक पदार्थ ही डालते हैं तो हमें गैस के रूप में रोगनिवारक और पौष्टिक पदार्थ प्राप्त होता है पर यदि अग्नि में दूषित पदार्थ जलाए जाते हैं तो वह हमे नाना प्रकार के रोगों का शिकार बना देता है। मनुष्य के पेट को भी यज्ञकुण्ड बताया गया है। इसलिए इसमें सात्विक आहार डालने से ही शरीर निरोगी और आनंदित रहता है तथा उसमें सकारात्मक विचार आते हैं पर यदि इसमें फास्ट फूड, मांसाहार और दूषित आहार डालेंगे तो परिणाम रोगयुक्त शरीर ही मिलेगा। इसलिए हमें हमेशा प्रसन्नतापूर्वक सात्विक आहार ही लेना चाहिए।

यज्ञ में नवल किशोर चौधरी, अंगद प्रसाद, देवव्रत आर्य, शिव श्याम, नीतीश कुमार, विश्वनाथ आर्य, रजनी मिश्रा, रत्नेश मिश्र, परी, महिमा, पुनीत, दृष्टि, आर्यन, मयंक, प्रियांशु सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *