बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के ग्राम करही में अपने मामा फूलचन्द्र सोनी के यहां शादी में आई महिला का आईफोन और जेवरात चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़िता सुहानी सोनी निवासनी कुदरहा थाना लालगंज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल आरम्भ कर दी है।