लोगों ने घरों के बाहर लगाई गई रजिस्ट्री , लखनऊ में कल से शुरू होगा एलडीए का सर्वे

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार से एलडीए कुकरैल नदी की ग्रीन बेल्ट पर बनी कालोनियों का घर-घर सर्वे शुरू करेगा। ग्रीन बेल्ट के सीमांकन के विरोध ने लोगों ने अपने घर के गेट पर रजिस्ट्री की फोटोकॉपी चस्पा कर दी है। ग्रीन बेल्ट की जमीन पर प्लाटिंग और निर्माण को रोकने के लिए तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने अकबरनगर मामले की सुनवाई करते हुए अपने अंतिम आदेश में कुकरैल नदी के उदगम स्थल से गोमती नदी तक इसके प्रवाह क्षेत्र में हुए सभी अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए हैं। भीखमपुर, अकबरनगर प्रथम और द्वितीय को ध्वस्त करने के बाद अब कुकरैल रिवर फ्रंट को विकसित करने के लिए खुर्रमनगर, रहीमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थ कालोनी, अबरारनगर का सर्वे शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *