आठ लाख के गांजे के साथ चार गिरफ्तार हुए

बछरावां,रायबरेली  ।बछरांवा पुलिस ने लालगंज बाइपास तिराहे के पास से चार युवकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से 16 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग आठ लाख रुपए आंकी जा रही है।आरोपी युवक हरियाणा से गांजा लेकर प्रतापगढ़ जा रहे थे।
थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग की गई तो एक कार से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।इस प्रकरण में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवकों में सुल्तानपुर जिले के थाना हलियापुर उस्कामऊ गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह व सोनू सिंह, सुरेश कुमार निवासी पुरे कनपुरियन का पुरवा थाना बल्दीराय,रोहित दीक्षित निवासी त्रिवेदीगंज थाना लोनीकटरा बारांबकी शामिल हैं।एसओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हरियाणा से एक कार में 16 किलो गांजा लेकर प्रतापगढ़ जा रहे थे। चारों अभियुक्तों को एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जेल भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *