बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खैरीओझा गांव में विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता लक्ष्मी पाण्डेय की तहरीर पर पति मंजेश ओझा, ससुराली बृजेश, शिवप्रकाश, निर्मला देवी व प्रीती के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी।दहेज प्रताड़ना की दूसरी घटना लालगंज देईसाड़ में सामने आई। पुलिस ने पीड़िता नन्दनी चौहान की तहरीर पर पति श्रीनिवास चौधरी, देवरानी उषा देवी, सास सुमित्रा के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई है।