ताला तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी

ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने उड़ाई तिजोरी

-लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा कस्बे की घटना
बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर तिजोरी लेकर फरार हो गए। ज्वेलर्स को घटना की जानकारी सुबह  हुई। रामजानकी मंदिर के महंत संत रामदास में ज्वेलर्स श्याम किशोर सोनी को फोन कर घटना की जानकारी दी। दुकान में चोरी की सूचना पर सीओ रुधौली कुंवर प्रभात सिंह व एसओ लालगंज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत गायघाट निवासी श्याम किशोर कुदरहा में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह गुरुवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह उन्हें सूचना मिली की दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। श्याम किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी चोरी गई तिजोरी में 200 ग्राम भंजूर चाँदी, चार चांदी के सिक्के मिट्टी का गुल्लक पीतल और तांबे का बना कछुआ समेत लाखों रूपये मूल्य के जेवरात उठा ले गए। दुकान के अंदर से तिजोरी की चोरी की सूचना पर सबसे पहले पहुंची डायल 112 की टीम ने लालगंज पुलिस को सूचना दी। लालगंज की कुदरहा चौकी पुलिस अज्ञात चोरों का सुराग लगाने में सक्रियताके साथ लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *