बेदर्दी से हुई किसान की हत्या

बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के साडपुर गांव में बंटाई के खेत में धान की नर्सरी की रखवाली करने गए किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। साडपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय किसान बिहारी रात को भोजन करने के बाद खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। भोर में वह जब घर नहीं आए तो परिवार के लोग परेशान हो गए और खेत में उनके बड़े भाई झिनकान सुबह चाय लेकर झोपड़ी पर गए तो वहां की स्थिति देख अवाक रह गए। उनके सिर पर भारी हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घर से घटना स्थल कुछ ही दूरी पर है। मौके पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ कलवारी पीके राय, एसओ चन्द्रकांत पाण्डेय के साथ भारी पुलिस फ़ोर्स व फ़ोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन व मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *