दो पीड़ितों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किया।

बस्ती, 11 जुलाई। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने दो पीड़ितों को नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किया। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पर केंसर रोग से पीड़ित फुलवरिया के श्रवण निषाद की पत्नी को पांच हजार रुपए तथा अग्नि पीड़ित घिराऊ शर्मा को दो हजार रुपए का चेक प्रदान किया। श्रीमती राना ने कहा कि गम्भीर रोगियों की सरकार से भी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि दुख की घड़ी में नगर पंचायत आप के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष समूचे देश में केवल नगर पंचायत नगर में ही संचालित है। उन्होंने पीड़ितों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि नगर पंचायत नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने के लिए सम्मिलित प्रयास की आवश्यकता है। इस अवसर पर सभासद सत्यराम निषाद, सर्वजीत उपाध्याय ,राकेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नीलम सिंह राना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *