बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के बारीटोला मोहल्ले में दूसरे व्यक्ति की जमीन जालसाजी करके उसका बैनामा किए जाने का एक अनोखा मामला सामने आया है।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगल बाजार पुरानी बस्ती निवासी जगदीश प्रसाद की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया है। तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि उसकी जमीन को जालसाजों ने दूसरे के नाम से बैनामा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में रफीक अली, रईस अली निवासीगण डारीडीहा कांशीराम आवास थाना कोतवाली, अरशद जमाल निवासी पिकौरा दत्तुराय(दरियांखां) व दिलशाद अहमद निवासी मिल्लतनग बेलवाडाडी व निसार अहमद निवासी जयपुरवा गांधीनगर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।
—