बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थानाक्षेत्र में घर पर सो रही युवती के साथ जबरदस्ती छेड़खानी की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पोक्सो एक्ट व छेड़खानी करने का केस सभाजीत उर्फ सल्टन के खिलाफ दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शु़रु कर दी है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह रात में घर पर सो रही थी। उसकी वक्त सभाजीत उर्फ सल्टन उनके घर में घुस आया और जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।