कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिएआला अधिकारियों ने लिया मंदिरों का जायज़ा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सावन में शिवभक्तो के जलाभिषेक व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन व पुलिस की ओर से खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सावन की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारियां आरंभ हो गई हैं।  डीएम रवीश गुप्ता व पुलिस गोपालकृष्ण चौधरी ने कड़र मंदिर पुरानी बस्ती, शिवालय देवरिया, मुंडेरवा व जागेश्वरधाम तिलकपुर, नगर का भ्रमण कर वहां पर कांवड़ यात्रियों की सुविधाओ व शिवभक्तों के जलाभिषेक की तैयारी परखी संबंधित थाने की उच्चधिकारियों ने पुलिस को जरूरी बंदोबस्त समय से पूर्व कर लेने का निर्देश दिया। मालूम हो कि जिले में शिवभक्त कई सैकड़ों किलोमीटर तक पैदल चलकर जल लाते हैं और भगवान शिव को अर्पित करते हैं।एसपी ने कहा कि सावन के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे और हालात ना बिगड़ें, इसके लिए पुलिस की ओर से होमवर्क पहले ही किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा से संबंधित कुल कांवड़ मार्गों, शिवालयों मंदिर श्रावण मेला स्थान चिन्हित किए गए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *