ट्रक चालक को पीट कर लूटा गया

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भिटिया चौराहे के पास कार में सवार दो युवकों ने ट्रक चालक को पीट कर तीस हजार रुपये लूट लिए। यह आरोप ट्रक के भाई ने थाने पर दी गई तहरीर में लगाया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर से मोरंग खाली करके ट्रक ड्राइवर विनय कुमार वापस ट्रक मालिक के घर गायघाट थाना कलवारी आ रहा था। रास्ते में कार सवारों ने ट्रक रुकवाकर चालक को नीचे उतार लिया। आरोप है कि कार सवारों ने ट्रक चालक को पीटा और पास मोरंग के रखे हुए 30 हजार रुपये लूट लिया। ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देते हुए कार सवार मनौरी चौराहे की ओर फरार हो गए। हालांकि पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस के अनुसार ट्रक बस्ती की तरफ जा रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस को तहरीर में ट्रक मालिक के भाई गायघाट कलवारी निवासी इमरान ने बताया कि उनका ड्राइवर रात में ट्रक लेकर सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र से मोरंग खाली कर वापस आ रहा था। उसके पास मोरंग के 30 हजार रुपये थे, जिसे कार सवारों ने छीन लिया और फरार हो गए। कार से दोनो बदमाश नीचे उतरे और ट्रक की केबिन में चढ़कर ड्राइवर के पास 30 हजार की नगदी लूट ली। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक कथित लूट की घटना की स्थानीय पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल मामला साइड देने को लेकर मारपीट की था। लेकिन ट्रक मालिक के भाई ने घटना के दुसरे दिन सुबह लूट की तहरीर थाने में दी  है पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *