तेरह लोगों पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में  विभिन्न सात स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने 13 लोगों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के सैनिया चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर शैलेन्द्रधर दूबे निवासी गोपालपुर को पिपरी गांव निवासी शिवकुमार, गोली, शिवनाथ व अर्जुन ने मारपीट कर घायल कर दिया। परसरामपुर थानाक्षेत्र के गोरया गांव निवासनी गुड़िया चौहान को अचरौल निवासी महेन्द्र रंजिशन पिटाई कर घायल कर दिया। लालगंज थानाक्षेत्र के खोरिया गांव निवासी पंकज उपाध्याय की बाउंड्रीवाल को उनके पट्टीदार ब्रह्मानन्द उपाध्याय, काजल व शालिनी ने क्षतिग्रस्त कर उन्हें भी मारापीटा। नगर थानाक्षेत्र के दुबखरा गांव में पुराने विवाद को लेकर लक्ष्मी प्रसाद यादव को दुर्गा प्रसाद यादव व धर्मेन्द्र ने मिल कर पिटाई कर दी। पैकोलिया थानाक्षेत्र के ग्राम भीटी मिश्र गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर रेनू गुप्ता को उसके पति ऋषि कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर मदरसा चौराहे पर आपसी बंटवारे के विवाद को लेकर निवासी पुत्र गोबरी को रोशनलाल ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस गंभीरता केसाथ जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *