बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थानाक्षेत्र के ताहिरपुर गांव में एक ताला बंद मकान में घुस कर चोरों ने घर में रखे जेवरात समेत सभी जरूरी सामान पार कर दिए। पीड़ित सुधाशंकर यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका परिवार बीते तीन जुलाई को मकान मे ताला लगाकर अयोध्या चला गया था। जब वह वापस लौटे देखा किं बरामदे का ताला टूटा मिला। चोरो ने घर में घर में घुस कर कमरे का भी ताला तोड कर टीवी, जेवरात, चावल, सरसों, गेहूं व इन्डेक्स चूल्हा आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।