नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप

बस्ती   उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ईंट भट़ठा मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना छावनी थानाक्षेत्र के एक ईंट भट्ठे की बताई जाती है। इस घटना की तहरीर पीड़िता के पिता के पिता अपने घर छत्तीसगढ़ के जिला महासमुंन्द के थाना कोमाखान में दर्ज कराई है। घटना स्थल छावनी थानाक्षेत्र में होने के कारण इसे छत्तीसगढ़ से छावनी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। दुष्कर्म का आरोपी उड़ीसा प्रांत के जिला नुवापाड़ा के ग्राम सुपली निवासी प्रेमलाल साहू के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज किया गया है। घटना के बाबत पूछे जाने पर एसएचओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर 13 वर्षीया किशोरी का पिता मजदूरी करता था। बीते जून माह की 19 तारीख को उसकी बेटी को डरा धमका कर उड़ीसा के रहने वाला प्रेमलाल साहू ने दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद मजदूर परिवार के साथ अपने गांव छत्तीसगढ़ चला गया था। वहीं पर उसने रेप का केस जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज कराया था। जिसे अब छावनी थाने पर ट्रांसफर कर दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि अभी पीड़िता से संपर्क नहीं हो सका है जल्द ही उसका मेडिकल कराकर उसका धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान कराया जाएगा। आरोपी की तलाश निरंतरजारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *