स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बस्ती  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थानाक्षेत्र के एसबीआई पोखरनी कुसौरा बाजार के शाखा प्रबंधक व दो अज्ञात कर्मचारियों पर पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया है। पीड़ित अशोक कुमार निवासी पकरी मिश्राइन, थाना नगर ने तहरीर दिया कि कूटरचित कागजात तैयार करके उनके मृत पिता के केसीसी खाते से रूपये निकाल लिए गए। इसमें बैंक की मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल आरम्भ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *