जानलेवा हमला

बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के टेढ़ी गुमटी के पास चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर प्राणघातक हमले की घटना सामने आई है।पुलिस पीड़ित की तहरीर पर जान से मारने की नीयत से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में विजय पाण्डेय निवासी ग्राम उंचगांव थाना मुण्डेरवा ने बताया कि अपने बाइक से जा रहे थे। इसी बीच उनके गांव के ही कमलेश उर्फ गुलशन ने चार पहिया वाहन से उनकी बाइक को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद जानलेने की नीयत से चारपहिया उनके उपर चढ़ा लगे। अचानक लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। इसके बाद बाद वह धमकी देकर भाग गया। बताया कि उनसे पूर्व में हुए चुनाव को लेकर वह व्यक्ति रंजिश रखता है। मौका पाते ही टेढ़ी गिमटी के पास उनके उपर जानलेवा हमला करने की नीयत पहले बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। दोबारा उनके उपर गाड़ी चढाने लगा। मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई कन्हैया पाण्डेय ने बताया कि दर्ज तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *