–
बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न घटनाओं एक महिला समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का कब्जे में लेकर मौत की वजहों की जांच-पड़ताल शुरु कर दी। दो अज्ञात शवों को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। सोनहा थानाक्षेत्र के ज्ञात शव को पीएम के लिए भेज दिया है। सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ गांव के समीप शौच के लिए सुबह घर से निकले राधेश्याम पाण्डेय उर्फ बब्बू (55) अज्ञात वाहन सवार की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी सल्टौआ ले गए जंहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मुंडेरवा रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर पश्चिम निकट सहिया बहिया रेलवे पुल के पास एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस छत-विछत शव के टुकड़ों को एकत्र कर उसका पंचायतनामा भ और उसे मोर्चरी भेज दिया। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खजौला गांव के निकट अज्ञात वाहन से कुचल कर एक 45 वर्षीया महिला का भी छत-बिछत शव पुलिस ने बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर बरामद किया है। इस संबंध में पूछे जाने सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब तकरीबन 7.30 बजे सूचना मिली कि बस्ती गोरखपुर हाईवे पर ग्राम खझौला थाना मुंडेरवा के पास एक अज्ञात वाहन से कुचल कर एक अज्ञात महिला का एक्सीडेंट हो गया है। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस शव को कब्जे में आवश्यक विधि कार्रवाई शुरु कर दी है। मृतका के शव की पहचान कराने में पुलिस निरंतर प्रयास कर रहीहै।