कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीजी ने किया भदेश्वर नाथ मंदिर का दौरा

बस्ती  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कांवड़ यात्रा की तैयारियों में पुलिस प्रशासन जुट गया है। गुरुवार एडीजी जोन डॉ. केएसप्रताप कुमार बाबा भदेश्वरनाथ धाम पहुंचे। यहां दर्शन पूजन करने के बाद आईजी रामकृष्ण भारद्वाज व एसपी गोपालकृष्ण चौधरी संग सुरक्षा व्यवस्था और कावड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों जायजा लिया। मौजूद पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुख्य बात ट्रैफिक मैनेजमेंट है। बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ रूट डायवर्जन प्लान को लेकर सभी तैयारी पहले से ही शुरू कर ली जाएं। पुलिस अधिकारियों से पूर्व में कांवड़ यात्रा के दौरान हुई समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। एडीजी बीच में पड़ रहे मोहर्रम के त्यौहार को भी चैलेंज मानकर मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने साथ पहचान पत्र के रूप में कोई एक दस्तावेज जरूर रखें। इससे एक तो उनकी पहचान हो सकेगी, दूसरे कावड़ यात्रा में सुरक्षा प्रभावित करने के मकसद से कोई अन्य तो नहीं आ गया, इसकी जांच के दौरान पहचान करने में भी पुलिस को मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *