दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में राजभाषा पखवाड़ा का भव्य समापन
{बिलासपुर} दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के तत्वावधान में 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। पखवाड़े के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर अनेक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राजभाषा पखवाड़ा के समापन अवसर पर श्री राकेश रंजन (मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर) श्री के. श्रीनिवास (सहायक मंडल रेल प्रबंधक) , श्री जे. एस.मीना (सहायक मंडल रेल प्रबंधक) ,भास्कर गुहा (प्रभारी मंडल राजभाषा अधिकारी ) उपस्थित रहे। आयोजित समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के कर-कमलों से पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित कवियों में सुरेश पैगवार, बंशीधर शर्मा, मोहम्मद अनीश ‘अरमान’ , सोमप्रभा “नूर” राकेश श्रीवास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सरोकार एवं समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कार्यक्रम की सराहना की। हिंदी पखवाड़ा में विजेता प्रतिभागियों में से सुधीर कुमार , विद्यावत, कुमारी अंकित मिश्रा, ऋतुपर्ण सिंह ऋतुपर्ण सिंह, मोहन सिंह कश्यप, रिंकू अवस्थी, फिरतू राम, पटेल देवेंद्र कुमार. धनंजय कुमार, बीरेश कुमार, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम लाल निर्मलकर, राकेश कुमार श्रीवास, सुश्री प्रेमलता सिन्हा, राम रतन नाई, श्रीमती आकुड़ी रामेश्वरी ,वीरेंद्र कुमार गोस्वामी को मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर के कर कमलों से सम्मानित किया गया । समारोह में मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान हिंदी के प्रति उत्साह, सम्मान और राजभाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया। ललन कुमार दास एवं व्ही. के. देवांगन ने राजभाषा पखवाड़ा में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने तथा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के प्रभावी उपयोग के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।