स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

बस्ती। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को हरैया बीआरसी से ब्लाक स्तरीय जागरूकता रैली को ब्लॉक प्रमुख केके सिंह और खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी परिसर से निकलकर मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः बीआरसी पर आकर खत्म हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी दफ्तियां जैसे आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का तुम करो जतन, कोई न छुटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के साथ बड़ी संख्या में चल रहे शिक्षक अभिभावकों से अपने परिवार के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील करते हुए चल रहे थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की अपील करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर की व्यवस्था है। एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर में शिक्षा की अलख जगाई जाय जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।

इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, रवीश कुमार मिश्र, मनोज द्विवेदी, विजय प्रकाश, सुभाष चन्द्र वर्मा, श्रीकान्त उपाध्याय, सुनील शुक्ल, जगदम्बा दूबे, अरुण दूबे, विश्वजीत, शोभाराम वर्मा, राघवेन्द्र पाण्डेय, हरी सिंह, विजय मिश्र, बृजेश ओझा, विवेक कुमार, आनन्द कुमार, सुरेन्द्र कुमार, निरुपमा तिवारी, मीरा चौधरी, सुधा श्रीवास्तव, वन्दना वर्मा, सुधा वर्मा, आरती गुप्ता, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, ऋषि सिंह, राजेश कुमार, महेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *