लखनऊ – डिफेंस कॉरिडोर को लेकर अलीगढ़ नोड में 3,300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 39 कंपनियों ने अभी तक निवेश में रुचि दिखाई है। इससे करीब नौ हजार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। प्रदेश सरकार इस डिफेंस कॉरिडोर नोड को विकसित करने के लिए 122 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। डिफेंस कॉरिडोर को विकसित करने के लिए झांसी, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, लखनऊ और आगरा को चिह्नित किया गया है।