दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और बस की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक समेत 14 लोग घायल हो गए। हादसे से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।