आखिरकार सौ साल पुराने सायन रेलवे ब्रिज का डाईवरजन हो ही गया, रूट बदले, यातायात बाधित,,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 4 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ,
मुंबई संवाददाता ।
मुंबई की धड़कन सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न रेलवे अगर कहीं से भी बाधित हो जाए तो यात्रियों की परेशानी का अंदाज़ा आप नहीं लगा सकते। सेंट्रल रेलवे का सायन स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कल्याण, टिटवाला और विरार को जोड़ने वाली रेल पटरी पर अब जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
और इसी के साथ अब पुल के नवीनीकरण की परकिर्या भी जल्द ही शुरू हो सकती है। क्योंकि डायरजन लगा दिया गया। जिससे यात्रियों के साथ आने जाने वाली भारी वाहनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा बोरोवली, कांदिवली, की तरफ से आने वाली लुकजरी बसों के साथ हुआ, जो सायन ब्रिज से गुजरकर पूना तक का सफर यात्रियों को कराते थे। बांद्रा सांयकुरुज से आने वाली बेस्ट की सारी बसों को धरावी 90 फीट की तरफ डायवर्ट करके चलाया जा रहा है। जिससे सायन और धरावी के रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आने वाले समय में जब तक इस मार्ग का सही मार्ग परशस्त नहीं किया जाएगा तबतक जनता के साथ यातायात की समस्या ऐसी ही बनी रहेगी। रेलवे प्रशासन इस बारे में कोई सटीक उत्तर नहीं दे पा रहा है। लेकिन आने वाले समय में इस से जुड़ी सारी समयाओं का जल्द ही निवारड होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *