राजन इंटरनेशनल एकेडमी में कक्षायें 2 से

बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में 2 जुलाई मंगलवार से शिक्षण कार्य आरम्भ होगा। यह जानकारी देते हुये प्रधानाचार्य शानू एन्टोनी ने बताया कि प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन में प्ले वे से यू.के.जी. क की कक्षायें 8.15 से 12.15 और कक्षा 1 से 12 तक की कक्षायें 8.15 से 1.20 तक चलेगी। उन्होने अभिभावकों से सुझाव भी मांगे है।

प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि नये सत्र में शिक्षण कार्य के लिये और बेहतर प्रबंधन किये गये हैं और सबके सुझाव से निर्णय लिया गया है कि पठन-पाठन में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। बताया कि राजन इंटरनेशनल एकेडमी का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार और उन्हें सुयोग्य नागरिक बनाना है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *