बस्ती। समाजवादी पार्टी नेता शिवम श्रीवास्तव ‘सचिन’ के संयोजन में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 51 वे जन्म दिन पर बड़े बन के निकट नीम, अशोक, बरगद पीडीए पौध रोपित किया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुये छात्र नेता शिवम श्रीवास्तव ‘सचिन’ ने कहा कि अखिलेश यादव अब करोड़ो देश वासियों, युवाओं की उम्मीद है। उन्होने दावा किया कि अपने नीति और कार्यक्रम के बूते समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
पीडीए पौधारोपण के दौरान शिवम श्रीवास्तव ‘सचिन’ के साथ मुख्य रूप से राजन प्रजापति, शिवम प्रताप सिंह, संजय कश्यप, सोनू निषाद, जीत नरायन यादव के साथ ही अनेक छात्र शामिल रहे।