बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक। होटल में खाने की सर्विस में देर करने पर थानेदार मुंडेरवा की ओर से होटल मालिक को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच-पड़ताल शुरु हो गई है। हालांकि थानेदार ने सफाई देते हुए बताया कि होटल की ओर बासी खाना परोसा गया था। इसी बात को लेकर उसे डांट पिलाई थी।
जबकि वायरल वीडियो में चर्चा कि देर से खाना परोसने के कारण थानेदार ने उसे गालियों से नवाजा था।हालांकि मीडिया ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल इस मामले की जांच प्रभारी सीओ सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी की ओर से की जा रही है। उन्होंने इस बाबत पूछे जाने पर कहा कि वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।