बूंदी लखनऊ रूबरू फाउण्डेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा हजरत गंज के हिंदी संस्थान के निराला सभागार में कवि-सम्मेलन , मुशायरा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें भारत, नेपाल व नीदरलैंड से 110 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, इनमें से कोटा-बून्दी का प्रतिनिधित्व कवि नारायण दीक्षित लेसरदा(के.पाटन) बून्दी ने किया।
हिंदी और उर्दू को एक मंच देने हेतु रूबरू फाउंडेशन कार्य करती है। संस्था के संस्थापक इरशाद राही जी ने बताया कि मुशायरा और काव्य पाठ से लोगों में भाषा की एकता आयेगी।
उर्दू प्यारी जुबान तो है, ही राही जी द्वारा हर वर्ष आयोजन किया जाता है साथ ही खास रचनाकारों का चयन कर आमंत्रित किया जाता है।इस बार राजस्थान से एक मात्र साहित्यकार नारायण जी आमंत्रित थे स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेट कर संस्था ने सम्मानित किया।
परिवार , समाज के साथ दोस्तों में हर्ष व्याप्त है , सबने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।