इंडिया ने इंग्लैंड को हराया फाइनल में होगा दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला

 

इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। एकतरफा जीत हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा ने रन बनाए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड को ऑलआउट कर दिया। भारत 29 जून को रात 8 बजे द. अफ्रीका से भिड़ेगा। अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है।

गयाना की जिस पिच पर इंग्लिश बल्लेबाजी 103 रन पर सिमट गई, उस पिच पर रोहित की बल्लेबाजी का कॉन्फिडेंस सूर्यकुमार से कही गई एक बात से झलकता है। लियम लिविंगस्टन बॉलिंग कर रहे थे। रोहित ने सूर्या से कहा- ऊपर डालेगा तो देता हूं ना। यानी गेंद ऊपर फेंकने दो और मैं बड़ा शॉट खेलूंगा। अगली ही गेंद पर रोहित ने

रोहित-सूर्या के बाद बचा हुआ काम पूरा किया कुलदीप, अक्षर और बुमराह की गेंदबाजी ने। बटलर, बेयरस्टो और ब्रुक जैसे फिरकी में उलझ गए। सॉल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को बुमराह ने स्लोअर पर आउट कर दिया।

इंडिया अब कल बारबाडोस में साउथ अफ्रीका से खिताबी मुकाबला खेलेगी, जो पहली बार किसी वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। इंडिया 2007 में खिताब जीत चुकी है और 2014 का फाइनल हारी थ

अक्षर ने 4 ओवर किए, 23 रन दिए और 3 विकेट लिए। अक्षर के चारों ओवर में विकेट गिरे। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का विकेट लिया। दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया और तीसरे में मोईन अली का। चौथे ओवर में कुलदीप के साथ मिलकर लियाम लिविंगस्टोन को रनआउट किया।
इंडिया की जीत के दूसरे हीरोज

रोहित शर्मा: इंडियन कैप्टन ने 57 रन बनाए। 4 चौके और 2 सिक्स जड़े। रोहित ने 39 गेंदों पर 146 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली। इंग्लैंड के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया और रनरेट कम नहीं होने दिया।

सूर्यकुमार यादव: सूर्या ने 47 रन की पारी खेली। 4 चौके और 2 सिक्स लगाए। रोहित के बाद टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्या ने ही बनाए।कुलदीप यादव: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप ने 4 ओवर सिर्फ 19 रन दिए। हैरी ब्रुक, सैम करन और क्रिस जॉर्डन को पवेलियन भेजा।जसप्रीत बुमराह: इंडियन पेसर ने 2. 4 ओवर फेंके। 12 रन दिए यानी हर ओवर में साढ़े चार रन। 2 विकेट लिए। ओपनर फिल सॉल्ट और इंग्लैंड की तरफ से सिक्स लगाने वाले इकलौते बैटर जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेजा

विराट कोहली सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। पावरप्ले में ही ऋषभ पंत भी सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रोहित और सूर्यकुमार ने 50 गेंदों पर 73 रन की पारी खेलकर भारत को लड़ने लायक टोटल तक पहुंचा दिया। ये इंडिया की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी थी।
2. स्पिनर्स ने इंग्लैंड को उलझाया
इंग्लैंड ने 2 स्पिनर्स इस्तेमाल किए, लियाम लिविंगस्टन और आदिल रशीद। रशीद ने 2 विकेट लिए। भारत ने स्पिनर्स इस्तेमाल किए। अक्षर, जडेजा, कुलदीप। अक्षर और कुलदीप ने 6 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया। सिर्फ 42 रन दिए यानी हर ओवर में औसत 5 रन।

जोस बटलर का विकेट: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 15 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। 4 चौके लगाए। लेकिन बटलर को अक्षर ने आउट कर दिया। इसी विकेट से इंग्लैंड मुश्किल में आ गई। बटलर ने 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंडिया के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। इंडिया ये मैच हार गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *