– दोहे और रोला में गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से हुई सम्मानित – अंजना सिन्हा सखी
नई दिल्ली – नई दिल्ली के हिन्दी भवन में छंदबद्ध भारत का संविधान * पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया जिसमें देश-विदेशों में निवासरत 142 छंद साधकों ने मिलकर भारतीय संविधान के मूल रूप को 26 प्रकार के छंदों में छंदबद्ध करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। मूल संविधान में 422 रोला, 2110 दोहा और 24 अन्य छंदों का शानदार समायोजन कर *छंदबद्ध भारत का संविधान* के कलेवर को सजाया गया है।

रायगढ़ की गौरव साहित्यकारा डॉ. अंजना सिन्हा सखी को अनुच्छेद 358 – 359 संविधान का संशोधन- भाग 20- दोहा और रोला में अध्याय 46, संविधान संशोधन 01 से 52 छंदानुराग में लिखने हेतु नई दिल्ली के हिन्दी भवन में आयोजित भव्य समारोह में गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी लेखी -पूर्व विदेश एवं संस्कृतिराज्य मंत्री भारत सरकार थी। अध्यक्षता पद्मश्री डा श्याम सिह शशि दिल्ली ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा रमा सिह वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली,पंकज शर्मा एडीटर आज तक न्यूज चैनल, शकुंतला कालरा वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली, डा संतोष खन्ना पूर्व जज दिल्ली हाई कोर्ट, सुरेश सिह प्रियदर्शी दिल्ली, डॉ. चेतन आनंद उपन्यासकार, कवि व पत्रकार तथा आलोक कुमार भारत प्रमुख गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डस उपस्थित थे।